Dhanbad News: मैथेमेटिक्स हट से आसान होगी गणित की पढ़ाई, दूर होगा छात्रों का डर
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: गणित को कठिन और जटिल विषय मानने वाले विद्यार्थियों के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने एक नई पहल शुरू की है। यहां मैथेमेटिक्स हट की शुरुआत की गई है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल लर्न मैथमेटिक्स द सिंपल वे थीम पर आधारित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल, सहज, रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझाना है ताकि विषय के प्रति उनका भय दूर हो और सीखने में रुचि बढ़े। विद्यालय में स्थापित मैथेमेटिक्स हट के माध्यम से गणित को केवल किताबों और सूत्रों तक सीमित न रखकर गतिविधि आधारित एवं प्रयोगात्मक शिक्षण से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की पहेलियों, तार्किक प्रश्नों, मॉडल, गणितीय खेलों तथा दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिए विषय की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.