Dhanbad News: मैथन सिरामिक्स ने शुरू किया सफाई अभियान
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। शिवलीबाड़ी पूर्व पंचायत के मुखिया तनवीर आलम के पहल पर मैथन सिरामिक लिमिटेड ने गंदगी की समस्या को त्वरित संज्ञान लेते हुए सोमवार को क्षेत्र में सफाई अभियान शुरु किया। कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सुबह मैथन रोड स्थित किरण सेल्स के समीप जमा कचरे को हटाने का कार्य बड़े पैमाने पर शुरु किया गया। सफाई कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन और 5 ट्रैक्टरों को लगाया गया है। मैथन सिरामिक की ओर से चंद्र शेखर सिंह और दुलाल नायक मुख्य रुप से मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि मैथन सिरामिक तय रुटीन के तहत सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आसपास के क्षेत्रों को कचरे व दुर्गंध से मुक्त रखने के लिए हमेशा अग्रसर रहा है। रोड कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.