Dhanbad News: मैथन में डीवीसी केंद्रीय खेल परिषद की वार्षिक महासभा
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: डीवीसी मैथन स्थित याच क्लब में मंगलवार को केंद्रीय खेल परिषद की वार्षिक महासभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (सिविल) सह परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने की। शुभारंभ दीप प्रज्वलित और वंदे मातरम के साथ हुआ। विभिन्न परियोजनाओं से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष के लिए अखिल घाटी खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। श्री साहा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और पारस्परिक सौहार्द विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं। विचार-विमर्श के बाद वित्त वर्ष 2026-27 की अखिल घाटी प्रतियोगिताओं के मेजबान स्थलों का निर्धारण किया गया। जिसमें अंडाल (डीएसटीपीएस) 5 वीं कैरम, कोलकाता (मुख्यालय) 31वीं ब्रिज, मैथन 43 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.