धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी ने मेंटनेंस के लिए शनिवार को मैथन में सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली काटी। इससे मैथन से भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक रॉ वाटर नहीं पहुंचा। आठ घंटे तक मोटर पूरी तरह से बंद रहा। पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि रात तक अगर रॉ वाटर प्लांट तक आने पर भी रविवार को आंशिक जलापूर्ति होगी। यानी 10-12 जलमीनार से अधिक तक पानी नहीं जा पाए। सात जलमीनारों से आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लाखों लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को भी भूदा जलमीनार से आपूर्ति बाधित रही। इससे 30 हजार से अधिक आबादी को सप्लाई पानी नहीं मिला। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...