धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: वर्ष 2027 मैट्रिक व इंटर परीक्षा देनेवाले जिले के परीक्षार्थियों की तैयारी पर डीईओ कार्यालय ने फोकस कर दिया है। वर्ष 2025-26 की तर्ज पर वर्ष 2026-27 में भी प्री बोर्ड की तर्ज पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। धनबाद में 21 सितंबर से प्री बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारी है। मंगलवार को डीईओ अभिषेक झा ने प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए चिह्नित शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इंटर परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए 19 शिक्षक व मैट्रिक परीक्षा के लिए आठ शिक्षकों का चयन किया गया है। बताते चलें कि पिछले वर्ष डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्री बोर्ड एक व प्री बोर्ड टू लिया गया था। इसका फायदा परीक्षार्थियों को मिला था। फरवरी 2027 में होनेवाली मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षाओं में 55 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के...