धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो रही मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2027 के लिए धनबाद में परीक्षा केंद्रों को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को समाहरणालय में जिलास्तरीय परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मैट्रिक में 26,053 छात्रों के लिए 84 परीक्षा केंद्र व इंटर परीक्षा में 25,116 परीक्षार्थियों के लिए 80 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि वर्ष 2026 में 29514 परीक्षार्थियों के लिए मैट्रिक परीक्षा में 96 परीक्षा केंद्र व 25,450 परीक्षार्थियों के लिए इंटर की परीक्षा में 81 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ऐसे में वर्ष 2027 मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में 12 कमी व इंटर परीक्षा केंद्रों में एक परीक्षा केंद्र की कमी आई है। मैट्रिक ...