धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीआईटी सिंदरी के मेस संचालकों और खाद्य कारोबारियों के लिए एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्रशिक्षण शिविर (फोस्टेक) आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 115 चिन्हित उत्पादों का स्टॉक हटायाप्रशिक्षण विवरण बीआईसी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न मेस के 60 खाद्य कारोबारियों ने भाग लिया। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने कहा कि जिले के सभी कॉलेजों के मेस, कैंटीन और खाद्य कारोबारियों के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन कराना और फोस्टेक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।स्वच्छता और स्वास्थ्य उन्होंने मेस संचालकों और कर्मचारियों को भोजन तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। भोजन...