धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद में पीएचडी नामांकन के मामले में छात्र-छात्राएं गुरुवार को मेयर संजीव सिंह से मिलने पहुंचे। मेयर से मिलकर छात्र नेता किशोर झा के नेतृत्व में छात्रों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया और प्रक्रिया शुरू कराने के लिए संघर्ष जारी रखा। मेयर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। वर्षों से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द सकारात्मक पहल करनी चाहिए। मेयर ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आजसू छात्र नेताओं ने आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल छात्र न...