Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन 134 ने लगवायी एआरवी
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिले में आवारा कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाएं स्वास्थ्य विभाग की चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। सोमवार को कुत्ते के काटने के बाद 134 लोग इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर पर दिनभर मरीजों और परिजनों की आवाजाही लगी रही। कई मरीजों को हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म थे। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीजों का उपचार किया गया। इसके बाद एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद समय पर उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है। जख्म को तुरंत साबुन और बहते पानी से साफ करने के बाद अस्पताल पहुंचना चाहिए। घरेलू उपचार या झाड़-फूंक के भरोसे रहने से खतरा बढ़ सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.