धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कैथलैब में टुंडी निवासी मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार की सुबह परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों पर समय पर मरीज को नहीं देखने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मंगलवार की रात से मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी और कई बार सूचना देने के बावजूद तत्काल चिकित्सकीय मदद नहीं मिली। परिजनों के अनुसार मरीज को सोमवार को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने कैथलैब के स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों को जानकारी दी। आरोप है कि बार-बार बुलाने के बावजूद काफी देर तक कोई मरीज को देखने नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। बुधवार की सुबह मरीज की स्थि...