धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक से जारी किए जा रहे रक्त में अधिक मात्रा में क्लॉटिंग (थक्का जमने) की शिकायत सामने आई है। इससे मरीजों को रक्त चढ़ाने में परेशानी हो रही है। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। एक परिजन अमृत मंडल ने रक्त की तस्वीर साझा करते हुए मामले की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अमृत मंडल के अनुसार रक्त में अत्यधिक मात्रा में थक्का जमा होने से उसे चढ़ाने में काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि पहले दिन क्लॉटिंग के कारण करीब आधा बैग रक्त फेंकना पड़ा। उनके अनुसार रक्त में दही की तरह काफी मात्रा में थक्का जमा हुआ था। दूसरे दिन दिए गए रक्त में भी नीचे की ओर छोटे-छोटे कई थक्के दिखाई दिए। उन्होंने अन्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के अभिभावकों से रक्त लेते और चढ़...