धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के गेट नंबर-दो के पास महिला कर्मियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना चार-पांच दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला कर्मी ने मामले की शिकायत सरायढेला थाने में की थी। उसने वार्ड संख्या 24 की पार्षद सरिता सिंह को भी इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने में महिला कर्मी से उसकी पहचान कराई। हालांकि आरोपी के माफी मांगने के बाद महिला कर्मी ने उसे माफ करते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली। इस मामले को लेकर मंगलवार को पार्षद सरिता सिंह के प्रतिनिधि संतोष सिंह ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो से मुलाकात की। उन्होंने गेट नंबर-दो के बाहर की ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की। संतोष सिंह ने बताया कि गेट के आसपास अंधेरा रहने के कारण असामाजिक तत्वों औ...