धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक्स-रे विभाग के समीप 11 अगस्त को मिले शव की पहचान सोमवार को हो गई। शव की पहचान पुटकी निवासी जसीम अंसारी (30) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जसीम पिछले दो वर्षों से घर पर नहीं रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में रहता था। परिजनों ने बताया कि जसीम मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सोमवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। करीब 13 दिन बाद शव की पहचान हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...