धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वह सर्जरी विभाग की ओपीडी के बाहर बैठा था। ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद भी जब वह वहां से नहीं उठा, तो लोगों और अस्पताल कर्मियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत पाया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक व्यक्ति के पास इलाज से संबंधित कोई पर्ची, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। इस कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। अस्पताल कर्मियों के अनुसार वह कुछ देर पहले सर्जरी विभाग की ओपीडी के बाहर चिकित्सा परामर्श को लेकर पूछताछ करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह वहीं बैठ गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो...