धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: यदि आप रविवार या सोमवार को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी जरूर रखें। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट नंबर-1) पर निर्माण कार्य के कारण इसे रविवार और सोमवार को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस का प्रवेश केवल गेट नंबर-2 से होगा। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन ने बताया कि गेट नंबर-1 पर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसे सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए दो दिनों तक मुख्य गेट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी。

गेट नंबर-2 का उपयोग डॉ सुमन ने कहा कि गेट नंबर-...