धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में लंबे समय से बंद इकोकार्डियोग्राफी (ईको) जांच फिर से शुरू हो गई है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विपिन सिन्हा के आने से मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। अस्पताल में हृदय रोगियों की ईको जांच नियमित रूप से की जा रही है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में जाकर अपने पैसे खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं। बता दें कि पहले भी एसएनएमएमसीएच में ईको जांच होती थी। मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ यूके ओझा मरीजों का ईको करते थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह सेवा लगभग बंद हो गई थी। इससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। कभी-कभी मेडिसिन के वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ एमके दुबे जांच कर रहे थे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन सिन्हा के आने के बाद यह ...