Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द शुरू होगी दूसरी एक्स-रे यूनिट
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) आनेवाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में जल्द ही दूसरी एक्स-रे यूनिट शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से मरीजों का एक्स-रे दूसरी यूनिट से भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि अभी अस्पताल में सिर्फ एक एक्स-रे मशीन से मरीजों की जांच होती है। यहां प्रतिदिन करीब 120 से 130 मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। प्रतिदिन होने वाले कुल एक्स-रे की संख्या 200 से अधिक होती है। एक ही मशीन पर निर्भरता के कारण मरीजों को लंबे समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है। मशीन में खराबी आने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप हो जाती है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.