धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में किट खत्म होने से डेंगू की जांच बंद हो गई है। गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू जांच के लिए भेजे गए आठ सैंपल माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने वापस लौटा दिए। विभाग में डेंगू की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली आईजीजी-आईजीएम किट सोमवार को ही पूरी तरह समाप्त हो गई थी। इसके बाद से बुखार से पीड़ित मरीजों के सैंपल लेना बंद कर दिया गया है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ सुजीत तिवारी ने बताया कि सोमवार तक उपलब्ध किट से प्राप्त सभी सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई थी। नई किट उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल जांच संभव नहीं है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डेंगू जांच किट की खरीद के लिए आईडीएसपी से राशि उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष अब तक राशि नहीं मि...