Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुख्य गेट खुला, मरीजों को राहत
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) का मुख्य प्रवेश द्वार (गेट नंबर-1) मंगलवार को छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही पहले की तुलना में सुगम हो गई है। मुख्य गेट 19 जुलाई से निर्माण कार्य के कारण बंद था। इस दौरान लोगों को गेट नंबर-2 का उपयोग करना पड़ रहा था, जो संकरा और घुमावदार होने के कारण एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी का कारण बन रहा था। वरीय अस्पताल प्रबंधन के डॉ सुमन ने बताया कि भवन प्रमंडल द्वारा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से मुख्य गेट खोल दिया गया है। हालांकि मुख्य गेट की दोनों ओर की सड़क अभी भी काफी जर्जर है। इससे वाहनों और पैदल लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.