धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। लिफ्ट के सामने सीलिंग का छज्जा अचानक भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय वहां कई मरीज और उनके परिजन लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। हादसे में टुंडी निवासी छह वर्षीय अमन कुमार और गिरिडीह निवासी 28 वर्षीय पवन कुमार घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में कई लोग लिफ्ट के सामने खड़े होकर उसके नीचे आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट के ऊपर लगी सीलिंग का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। छज्जा गिरते ही तेज आवाज हुई और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान अमन और पवन मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को...