Dhanbad News: मृतक परिवार को पांच लाख मुआवजा, ट्रक चालक गया जेल
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: मनईटांड़ भगतजी मंदिर के समीप मंगलवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से दुहाटांड़ निवासी 68 वर्षीय वृद्ध सुरेश चौरसिया की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 11 घंटे तक सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। बुधवार को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में ट्रांसपोर्टर की ओर से मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही परिजनों को बीमा और सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली अन्य सहायता राशि भी जल्द से जल्द दिलवाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इधर, धनसार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी ट्रक चालक सतीशचंद्र यादव को बुधवार को जेल भेज दिया। त्रिपक्षीय वार्ता में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह, ट्रांसपोर्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.