Dhanbad News: मूसलाधार बारिश से आठ लेन सड़क बना तालाब
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में पिछले 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। रविवार की रात शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद में 24 घंटे में 44 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस सीजन में सबसे अधिक बारिश है। मानसून सीजन में अबतक 319.4 मिलीमीटर बारिश धनबाद में रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। आठ लेन सड़क पर पानी निकासी की जगह नहीं से घुटने तक पानी भर गया। धनबाद में मूसलाधार बारिश का सबसे अधिक असर आठ लेन सड़क पर हुआ। गलत डिजाइन और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं होने से बिनोद बिहारी चौक से आगे नावाडीह मोड़ पर घुटने तक पानी भर गया। इस वजह से कई गाड़ियां फंस गईं। नगर निगम की सफाई वाहन भी फंस गए। वहीं नावाडीह बस्ती में भी कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया। वनस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.