Dhanbad News: मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम, आज बारिश की चेतावनी
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने धनबाद समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार तीन और चार नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की भी आशंका है। सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने का अनुमान है। सोमवार को दिनभर हल्की धूप रही, लेकिन बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया।पूर्वानुमान के अनुसार तीन नवंबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में उठा नया तूफान मुरासु, झारखंड में 5 नवंबर तक बारिश; कब तक राहत चार नवंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.