धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनी की अधिकांश गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जगह-जगह सड़ते कचरे के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। वहीं कोलियरी के अभिलेखों में कॉलोनी की सफाई पर हर वर्ष लाखों रुपए खर्च दिखाए जाते हैं। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से कॉलोनी का वातावरण अस्वच्छ हो गया है। कॉलोनीवासियों ने कोलियरी प्रबंधन से तत्काल प्रभावी सफाई अभियान चल...