धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: बरोरा। मुराईडीह कॉलोनी के नीचे साइड स्थित बिजली घर का जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। भूली से मंगाए गए 1000 केवी के नए ट्रांसफार्मर का पूजा-अर्चना के बाद शनिवार रात 9.30 बजे संचालन शुरू किया गया। इसके साथ ही करीब 36 घंटे बाद मुराईडीह वाशरी कॉलोनी, नेहरू क्लब और नीचे साइड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिक लोड के कारण शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नीचे साइड का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे लगभग 300 आवासों में अंधेरा छा गया था। ट्रांसफार्मर बदलने में बीसीसीएल प्रबंधन के बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई पर कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...