धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ बस्ती में मुन्ना पांडेय की हत्या के मामले में उनके पुत्र चंदन कुमार पांडेय ने शनिवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने घर से पिता का मोबाइल और टीवी गायब होने का भी उल्लेख किया है। इधर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न महतो ने समर्थकों के साथ मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने आर्थिक सहयोग भी किया। इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। भाजपा नेता सीटू मिश्रा ने कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच करे तो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुजारी मुन्ना पांडेय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस घटनास्थल से जुड़े छोटे-छोटे पहलुओं की भी जां...