Dhanbad News: मुनीडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: पश्चिमी झरिया क्षेत्र के जीवीटीसी, मुनीडीह में मंगलवार को मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बाल कृष्णा तिवारी ने मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में एरिया सेफ्टी ऑफिसर विद्या शंकर बर्णवाल, जीवीटीसी मैनेजर सीता राम राउत, अर्पण चटर्जी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.