Dhanbad News: मुनीडीह क्षेत्र में वरीय प्रबंधक ने संभाला कार्यभार
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह स्थित क्षेत्रीय सभागार में क्षेत्रीय प्रबंधक (मा सं) कुमारी वर्षा को भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला बीसीसीएल मुख्यालय हो गया है। वहीं सीसीएल से स्थानांतरित होकर आए एसडी रत्नाकर ने मुनीडीह क्षेत्र में वरीय प्रबंधक (मासं) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। समारोह में महाप्रबंधक वी विजय कुमार, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार पांजा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर विद्या शंकर बर्णवाल, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ) निरंकार दुबे, पवन कुमार लकड़ा, विकास कुमार,सपन कुमार, निलेश, वीटीसी मैनेजर सीता राम राउत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रंजीत कुमार, अंकित कुमार मौर्या, सनोज कुमार महतो, दीपक कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.