धनबाद, सितम्बर 19 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । पुटकी, केंदुआ, मुनिडीह क्षेत्र में विश्कर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। कुसुंडा क्षेत्र, पुटकी बलिहारी, पश्चिमी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। मुनिडीह पूजा समिति की ओर से मुनिडीह परियोजना परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई। पूजा समारोह  में शामिल होने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, डीटी (पीएंडपी) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार मुनीडीह पहुंचे। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर परियोजना की प्रगति, सुरक्षा, समृद्धि और कर्मचारियों के सुख-स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर  जीएम (ईएंडएम) राजीव रंजन कर्ण, जीएम (सीएसआर) सुरेंद्र भूषण,  पश्चिमी झरिया क्षेत्र  के महाप्रबंधक वी  व...