धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद। मैथन स्टेडियम में जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग के पहले मैच में मुगमा एफसी क्लब ने 3-0 से रविंद्र संघ को पराजित किया। मुगमा एफसी क्लब के प्रेम हांसदा ने 19वें मिनट में पहला व 60 मिनट में दूसरा गोल किया। निमाई मोदी में 62वें मिनट में तीसरा गोल किया। निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, तापस वैद्यकर, जेवियर टुडू, रवि लाल हेंब्रम ने निभायी। दूसरे मैच मे एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब 4-0 से एक्सीलेंस फुटबॉल क्लब को पराजित किया। एमपीएल क्लब के बीरबल मोहली 28वें मिनट, विकाश टुडू 37वें एवं 41वें मिनट, तनवीर खान ने 48 वें मिनट में गोल किया। निर्णायक सुरेश किस्कु, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी, संतोष रजक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...