धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में लिपिक दयानंद प्रसाद को योजना के दायित्व से हटा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने योजना के बोर्ड से संबंधित काम लिपिक राज निमी मुर्मू और वित्तीय कार्य नारायण रजवार को सौंप दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दयानंद को दो दिनों के अंदर दोनों कर्मियों को योजना से संबंधित सभी कार्यों का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। दरअसल इस योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सहायता और अस्पतालों के भुगतान की अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने पूर्व में दयानंद से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...