Dhanbad News: मुखिया ने डीवीसी चेयरमैन को सौंपा मांग पत्र
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: आमकुड़ा पंचायत की मुखिया कंचन महतो ने जलापूर्ति सहित अन्य विकास कार्यों की मांग को लेकर डीवीसी के चेयरमैन राजेश पांडेय से रविवार को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। चेयरमैन ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र में कहा कि मैथन डैम से बिल्कुल सटे आमकुड़ा पंचायत क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर के माध्यम से पाइपलाइन से पीने का पानी मुहैया कराया जाए। चेयरमैन ने रविवार को कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुबह 11:00 बजे मैथन से प्रस्थान कर गए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मैथन की समस्याओं को लेकर चेयरमैन से मिले भाजपाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.