धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: मुकुंदा पंचायत अंतर्गत गोल्डेन पहाड़ी के चारों ओर ओबी डंपिंग होने से खेतों में पानी भर जाने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। पंचायत भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी की मिली भगत से रैयतों की जमीन पर ओबी डंप किया जा रहा है। इससे खेतिहर जमीन बर्बाद हो रही है। डंपिंग से पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है, और खेत जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो नॉर्थ तीसरा कार्यालय का घेराव कर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी जाएगी। प्रदर्शन में मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, सुनील मोदक, नरेश महतो, परीक्षित महतो, त्रिलोचन महतो, झाबु शंकर प्रसाद, महेंद्र निषाद, श्रवण कुमार, क...