Dhanbad News: मुआवजे के लिए बीसीसीएल कार्यालय का घेराव
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: मुरलीडीह 20/21 पिट्स के छत्रुटांड़ में बिजली पोल पर कार्य के दौरान घायल हुए निजी मिस्त्री राजेश रवानी को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। भाजपा महुदा मोड़ मंडल अध्यक्ष बिरजू रवानी के नेतृत्व में ग्रामीण पहले बीसीसीएल महुदा और फिर मुनीडीह क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, लेकिन दोनों जगह किसी अधिकारी के न मिलने पर वे बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो के आवासीय कार्यालय पहुंचे। विधायक ने मामले की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन से फोन पर बात की, जिस पर प्रबंधन ने नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि घायल को उचित मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी, जितन रवानी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.