Dhanbad News: मुआवजा और रोजगार की मांग पर सीवरेज प्लांट का निर्माण रोका
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: कंचनपुर पंचायत के रामपुर में कतरी नदी के किनारे जुडको की ओर से बनाए जा रहे सीवरेज प्लांट का निर्माण कार्य शनिवार को रैयतों और पूर्व मजदूरों ने बंद करा दिया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ विरोध में रैयत जमीन के बदले मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं पुराने मजदूरों ने काम से बैठाए जाने का विरोध जताया। इस दौरान प्लांट के अधिकारियों, रैयतों और मजदूरों के बीच तीखी बहस भी हुई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जितेश रजवार, मलई सरकार, रिकी सरकार और प्रवीर सरकार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.