धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। दो दिन पूर्व बच्ची मिशा की मौत के बाद परिजनों ने उसके आंख को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दान किया था। कॉलेज के नेत्र विभाग से यह जानकारी मिली है कि मिशा की आंखें किसी भी व्यक्ति के काम नहीं आ सकती हैं। थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची मिशा हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाई गई। शनिवार को अंकित राजगढ़िया, इरशाद आलम व थेलेसिमिया बच्चों के परिजनों ने प्रेस क्लब में स्वास्थ विभाग पर सवाल खड़े किए हैं। कहा गया कि तीन महीने पहले कतरास के पवन सोनी की मौत हुई थी। उसे भी हेपेटाइटिस बी था। धनबाद में डे केयर सेंटर होता तो यह नौबत नहीं आती। डीसी से थैलेसीमिया बच्चों के इलाज के एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाने व जल्द से जल्द डे केयर सेंटर निर्माण की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...