Dhanbad News: मिनी वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप शुरू
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में बुधवार को 26वीं अंतर क्लब अंडर-14 मिनी वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय का उद्घाटन महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबले में चासनाला अकादमी ने जवाहरलाल नेहरू स्कूल डिगवाडीह को 25-22, 25-19, 25-21 से हराया। एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब निरसा ने जेएन स्कूल को 25-17, 25-21, 25-19 से और यूथ क्लब ने एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब को 25-23, 25-23, 26-24 से हराया। मौके पर जितेन कुमार, नीरज कुमार, कन्हैया यादव, निखिल कुमार, शुभम कुमार, दीपक कुमार, ईशान स्वर्णकार व ऋषि महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: 9वीं मिनी राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए 12 को होगा ओपन ट्रायल यह भी पढ़ें- Sahibganj News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.