Dhanbad News: मितव्ययिता पर डीएवी बनियाहीर में लघु नाटिका
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। डीएवी बनियाहीर में 'विश्व मितव्ययिता दिवस' पर प्रेरणादायक लघु नाटिका का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों को बचत का महत्व समझाना था। वरिष्ठ शिक्षक पंकज दुबे एवं अतशी चक्रवर्ती के निर्देशन में कक्षा नौवीं की अर्चना कुमारी, क्रिस्टी राज, छठी के शांतनु कुमार व सातवीं की अंशिका श्रीवास्तव ने जीवंत अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध किया। नाटक ने संदेश दिया कि छोटी बचत भविष्य के संकटों से उबारती है। प्राचार्या डॉ अभिलाषा कुमारी ने कहा कि मितव्ययिता केवल धन ही नहीं, बल्कि बिजली, पानी और भोजन की बर्बादी रोकना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। मौके पर समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.