Dhanbad News: मिट्टी की सेहत सुधारेगी प्राकृतिक खेती
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। खेतों की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक खादों के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए जिले में खेत बचाओ अभियान के जरिए किसानों को खेती के टिकाऊ तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में बताया जा रहा है कि मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल और जैविक विकल्प अपनाकर लागत घटाने के साथ उत्पादन क्षमता भी बनाए रखी जा सकती है। जिला कृषि पदाधिकारी अंजना कुमारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर अभियान शुरू हो चुका है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक के उपयोग, जैविक खाद तैयार करने और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। अभियान के बाद जिलास्तर पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगे।मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.