धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: माहुरी वैश्य महिला समिति कतरास के तत्वावधान में गुरुवार को माहुरी धर्मशाला में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत मां माथुरासिनी, भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना से हुई। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों व पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिलाओं ने गीत-संगीत व मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। बच्चों और बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने रिकॉर्डिंग डांस कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला समिति की उपसंगठन मंत्री संगीता सेठ ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- Biharshari...