Dhanbad News: मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते युवक धराया
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास बाजार हटिया के समीप रविवार को जी पार्क टेलर्स के संचालक मो. एहसान की बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि युवक बाइक में मास्टर चाबी लगा रहा था। शोर मचते ही वह भागने लगा, लेकिन राहुल चौक के पास पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से मास्टर चाबी और आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी पहचान गिरिडीह जिले के मसरूखा निवासी सूरज मंडल के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कांड दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सोमवार को उसे न्यायालय भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.