Dhanbad News: मासूम खान जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: जनता श्रमिक संघ ने मासूम खान को केंद्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया है। संघ की महामंत्री सह झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पत्र के माध्यम से कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने प्रबंधन से औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने और संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया है। मनोनयन की सूचना कोल इंडिया के विभिन्न अधिकारियों, संबंधित क्षेत्रों के प्रबंधन तथा संघ के केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। मासूम खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन करते हुए मजदूरों के हित में काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.