Dhanbad News: मासूम अन्वी को बचाने के लिए 40 लाख की दरकार, मदद की गुहार
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। चार साल की अन्वी शर्मा थैलेसीमिया से जूझ रही है। उसे नई जिंदगी देने के लिए बेंगलुरु में बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना जरूरी है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए मुश्किल है। ऐसे में मासूम की जिंदगी बचाने के लिए समाज से मदद की अपील की गई है। शनिवार को थैलेसीमिया सोसाइटी धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब ने धनबाद प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर लोगों से सहयोग मांगा। समाजसेवी अंकित राजगढ़िया, रवि शेखर, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची संस्कृति, अन्वी की परिजन प्रीति चौधरी, सरिता सिंह और विक्रम वर्मा ने डांडिया आयोजक समूहों, दुर्गापूजा समितियों, व्यवसायियों और आम लोगों से आगे आने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि सबका छोटा-सा सहयोग अन्वी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन सकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.