Dhanbad News: मालकेरा में मोबाइल दुकान में भीषण आग, आठ लाख का सामान जला
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मालकेरा स्थित रिजवान मोबाइल दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग में नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल समेत करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान दुकान से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों को सूचना दी गई। लोगों ने दुकान मालिक को बुलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में बिजली का मेन लाइन कटवाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण को लेकर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। वहीं दुकानदार व स्थानीय लोगों ने किसी के जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.