Dhanbad News: मालकेरा ने धनबाद की टीम को 4-0 से पराजित किया
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: गजलीटांड़ शहीद फुटबॉल मैदान में चल रहे 32वें शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सुजाता क्लब धनबाद व टाटा फाउंडेशन मालकेरा के बीच हुआ। इसमें टाटा फाउंडेशन मालकेरा ने सुजाता क्लब धनबाद को 4-0 पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गया। इसमें मध्यांतर से पहले टाटा फाउंडेशन मालकेरा के खिलाड़ी विकाश व जीत कुमार ने एक/एक गोल किया। वहीं दो गोल पंकज कुमार ने किया। आज के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने किया। आयोजन समिति की ओर से दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टाइगर क्लब खरखरी ने सिजुआ स्पोर्टिंग को हराया निर्णाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.