धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम के वार्ड 51 के पार्षद बीरेंद्र कुमार ने बीसीसीएल के सीएमडी, डीजीएमएस, उपायुक्त, एसएसपी, एसडीओ और झरिया विधायक को पत्र सौंपकर सुदामडीह मेन कॉलोनी से मोहलबनी जाने वाले पुराने मार्ग को तुरंत चालू कराने की मांग की है। पार्षद ने बताया कि आउटसोर्सिंग खनन के कारण पांच वर्ष पूर्व इस मार्ग को काट दिया गया था, जिससे हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित है। बरसात में वैकल्पिक रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। साथ ही थाना बस्ती, न्यू संवारडीह, हाटतल्ला, मुंगेरिया बस्ती व मेन कॉलोनी के मकानों में दरारें पड़ने से भू-धंसान का खतरा मंडरा रहा है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग शीघ्र नहीं खोला गया तो 17 जुलाई से एएसपी कोलियरी एवं साइडिंग का कार्य अनिश्चितकाल के लि...