Dhanbad News: मारवाड़ी विद्यालय में अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्न
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: झरिया मारवाड़ी विद्यालय में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामचरित मानस पाठ शनिवार की दोपहर को श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। मौके पर हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को शुरू हुए अनुष्ठान में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी किरण शर्मा ने विधि-विधान से पंच देवता, श्री राम दरबार और तुलसीकृत श्री मानस की पूजा-अर्चना की थी। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सुनील गोयल, मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष सुनील सावरिया, अशोक शर्मा, अरुण अग्रवाल, महेश जालूका, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रवानी, रेखा पोद्दार, सपना सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.