Dhanbad News: मारपीट मामले में 10 पर नामजद प्राथमिकी
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: प्रेमनगर पुटकी में सरकारी नल और कूड़ेदान के उपयोग को लेकर उपजे विवाद में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सिंकु देवी की शिकायत पर पुटकी पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज शिकायत के अनुसार, पड़ोस के पवन शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, आजाद शर्मा, मिथिलेश शर्मा, दामोदर शर्मा, बिट्टू शर्मा, बेबी देवी, मुस्कान कुमारी, सम्पतिया देवी और ज्योति देवी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला के सिर पर वार कर घायल कर दिया गया और बीच-बचाव करने आए उनके पति संजय शर्मा से भी मारपीट की गई। घायल महिला का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.