धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: कच्छी बलिहारी स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और छिनतई करने के मामले में पुलिस ने आरोपित राजू कुमार राम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। आरसीएमयू बोर्रागढ़ कोलियरी शाखा के सचिव संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर पुटकी थाना में करीब 20 दिन पूर्व छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें साउथ बलिहारी निवासी सुरेंद्र राम और राजू कुमार राम समेत अन्य शामिल हैं। कांड संख्या 102/2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी में दरवाजा तोड़ने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और 700 रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि सोमवार को भी राजू कुमार राम समेत अन्य लोग कथित तौर पर संतोष सिंह के घर पहुंचे थे। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्त...