Dhanbad News: मायुमं झरिया शाखा का छह दिवसीय डांडिया गरबा कार्यशाला
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा और ईज़ी स्टेप्स डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय निःशुल्क डांडिया-गरबा कार्यशाला का समापन शनिवार को हो गया। श्री अग्रसेन भवन में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित कार्यशाला में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह में बतौर अतिथि नूपुर सांवड़िया, शैलजा सांवड़िया और कविता सांवड़िया मौजूद रहीं। समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। जबकि प्रशिक्षकों आबदा परवीन, राखी साव, सृष्टि श्रियम और नकुल कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक राखी साव ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से प्रतिभागियों को नृत्य की बारीकियां सीखने और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: संस्कार भारती की ओर से महाअष्टमी पर 18 को झिझिया का आयोजन प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.